Latest:

हमारे बारे में

www.jawabdodarkar.com शासन के सभी अभिकरणों में सुशासन को प्रेरित करने एवं समस्त स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करने का माध्यम है|इसके जन केन्द्रित हस्तक्षेपों का उद्देश्य, शासन से जुड़े सभी घटकों के निकटतम सहयोग से संसाधनों के प्रभावी उपयोग में गरीबों उपेक्षितों एवं लाचारों की भागीदारी को सुनिश्चित करना है|

यह पोर्टल अपनी पोस्ट,लेख,लेख,आर्टिकल,विश्लेषण,विशेष रिपोर्ट एवं अन्य अभियानों के  के माध्यम से आम  आदमी तक सूचनाओं की पहुँच,विभिन्न वर्गों की क्षमता निर्माण तथा उनके प्रशिक्षण तथा नीतिगत पैरवी को सुनिश्चित करता है तथा इस प्रक्रिया में मिडिया,जागरूक नागरिकों,सामाजिक संगठनों निजी क्षेत्रों तथा सरकारी एजंसियों के अनुभव तथा सहयोग का समायोजन कर एक सांझा मंच प्रदान करता है|

हमारा उद्देश्य इस पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों को जागरूक एवं शिक्षित कर अव्यवस्थाओं एवं अन्याय  के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना है जिसके लिए  मिडिया में प्रकाशित पुख्ता और विश्वसनीय ख़बरों,सरकारी विभागों की वेबसाइट पर प्रकाशित सूचनाओं,सुचना के अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त दस्तावेजों एवं विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारियों को आधार बनाया जाता है|

पाठकों की सुविधा एवं शासन तक अपनी पहुच स्थापित करने  के लिए हमारे द्वारा हमारे समस्त प्रकाशन प्रिंटेड फोर्मेट में उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाता है|

हमारे द्वारा इस वेब पोर्टल का संचालन संविधान की धारा 19(1)(a) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तहत किया जाता है साथ ही  हम IT Act 2000 के तहत समस्त प्रकाशन एवं संचालन के लिए उत्तरदायी है|