Latest:
मिशन मास्टर प्लान

जेडीए के ज़ोन 08 मे मुहाना मंडी,मानसरोवर के नजदीक (गाँव हाज्यावाला,तहसील सांगानेर),100 फीट रोड पर,भूमाफियाओं द्वारा कृषि भूमि पर बसायी जा रही अवैध कॉलोनी!!!बालाजी विहार

Loading

जयपुर शहर के बाहरी इलाको के ज़ोनो मे कृषि भूमियों को बिना भू-रूपांतरित करवाए ,उन पर कॉलोनियाँ बसाने का खेल खेला जा रहा है|इन ज़ोनो मे एक ज़ोन 08 भी है,जहां ताबड़तोड़ अवैध कोलोनियों को बसाने का काम जोरों पर चल रहा है|जेडीए की लगातार कार्यवाहियों के बावजूद इन पर लगाम नही लग पा रही है|आपको बता दें कि कृषि भूमियों पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों मे एक नाम और शुमार हो गया है ,जिसका नाम बालाजी विहार रखा गया है|उपलब्ध जानकारी के अनुसार जेडीए के ज़ोन 08 मे जेडीए के ज़ोन 08 मे मुहाना मंडी,मानसरोवर के नजदीक,100 फीट रोड पर स्थित  कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनी  “बालाजी विहार” बसायी जा रही है|सूत्रों के अनुसार इस स्कीम के अंतरगर्त 37 से अधिक प्लॉट काटे जाएंगे,जिन्हे एक बोगस गृह निर्माण सहकारी समिति लि.,जयपुर(रेजिस्ट्रेशन संख्या 2387/L) के पट्टे बांटे जाएंगे|चूंकि मुहाना मंडी के पास जमीनो की रेट अत्यधिक है,इसके चलते इस अवैध कॉलोनी मे भी भूखंड की दर 16 लाख से शुरू होना बताई गयी है|इतना ही नहीं भूमाफियाओं द्वारा बैंक से साँठ-गांठ करके इन भूखंडो पर लोन भी उपलब्ध करवाने का दावा किया जा रहा है|इस प्रकार भूमाफियाओं द्वारा खुलेआम ना केवल जेडीए को राजस्व का चुना लगाया जा रहा है,बल्कि ग्राहको के साथ भी ठगी की जा रही है|ग्राहको को लुभाने के लिए भूमाफियाओं द्वारा बाकायदा सोशल मीडिया पर जम कर प्रचार भी किया जा रहा है|

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *