काला धंधा गोरे लोग राजस्थान सरकार का हाल बेहाल!! पर्यावरण प्रदूषित करने वाली नूवोको विस्टास कंपनी से नहीं वसूल पा रही करोड़ों का जुर्माना!! April 21, 2025 Gyanesh Kumar जैसा कि आपको बताया जा चुका है कि पिछले महीने बिना एनओसी भूजल दोहन करने/मात्रा से अधिक भूजल दोहन करने के मामलों मे बड़ी कार्यवाही करते हुए,केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा प्रदेश के 108 ओद्योगिक क्षेत्रों के 42 हजार उद्योगों पर एनवायरमेंट कंपनसेशन के पेटे 276.17 करोड़ का जुर्माना लगाया है|जिन ओद्योगिक क्षेत्रों ने जुर्माना जमा नहीं किया उनके केन्द्रीय भूजल प्राधिकरण ने भूजल के लिए आए एनओसी आवेदनों को निरस्त कर दिया|आपको बता दें कि बिना एनओसी भूजल दोहन करने/मात्रा से अधिक भूजल दोहन करने के मामलों मे कार्यवाही करने हेतु जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है|लेकिन दो साल से कार्यवाही के नाम पर एक कागज भी नहीं चला है और इधर कंपनी लगातार पर्यावरण कानूनों का मजाक उड़ाते हुए,करोड़ों रुपयों की चांदी कूट रही है|