Latest:
काला धंधा गोरे लोग

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय कर रहा प्रदेश मे बड़ी कार्यवाही 42 हजार उद्योगों पर लगाया एनवायरमेंट कंपनसेशन के पेटे 276 करोड़ का जुर्माना लेकिन स्थानीय प्रशासन नुवोको विस्टास कंपनी पर दिखा रहा दरियादिली

Loading

आपको बता दें कि पिछले महीने बिना एनओसी भूजल दोहन करने/मात्रा से अधिक भूजल दोहन करने के मामलों मे बड़ी कार्यवाही करते हुए,केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा प्रदेश के 108 ओद्योगिक क्षेत्रों के 42 हजार उद्योगों पर एनवायरमेंट कंपनसेशन के पेटे 276.17 करोड़ का जुर्माना लगाया है|जिन ओद्योगिक क्षेत्रों ने जुर्माना जमा नहीं किया उनके केन्द्रीय भूजल प्राधिकरण ने भूजल के लिए आए एनओसी आवेदनों को निरस्त कर दिया|आपको बता दें कि बिना एनओसी भूजल दोहन करने/मात्रा से अधिक भूजल दोहन करने के मामलों मे कार्यवाही करने हेतु जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है|लेकिन जहां एक और केन्द्रीय जलशक्ति मंत्रालय की यह बड़ी कार्यवाही सुर्खियों मे आ रही है वही ब्यावर जिला प्रशासन, केन्द्रीय भूजल प्राधिकरण और पर्यावरण विभाग की नुवोको विस्टास कंपनी पर, दरियादिली दिखाने का, एक मामला भी सुर्खियों मे आ रहा है|

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *