Latest:
लोकयुक्त और भ्रष्टाचार के प्रकरण

पर्यटन मंत्री रहते काक ने आरटीडीसी से खर्च कराए 32.73 लाख , वसूली का आदेश

Loading

लोकायुक्त ने तत्कालीन पर्यटन मंत्री बीना काक द्वारा अपनी सुविधाओं के लिए राजस्थान पर्यटन विकास निगम से खर्च कराई राशि उनसे वसूलने की सिफारिश की गयी है| महालेखाकार द्वारा इन सुविधाओं पर 32 लाख 73 हज़ार रुपए खर्च करने को सरकारी राशि का दुरूपयोग माना है| लोकायुक्त ने तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव राकेश श्रीवास्तव और भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक पूर्व अधिकारी सहित 5 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को भी कहा है|

लोकायुक्त एसएस कोठारी  ने इस मामले में सरकार को सिफारिश भेजी है| इसमें कहा है कि मंत्रियों को सारी सुविधाएं सरकारी खर्च पर दी जाती है| ऐसे में सरकार या सार्वजनिक उपक्रम से मंत्रियों को अतिरिक्त सुविधाएं देने पर खर्चा नहीं करने दिया जाए| लोकायुक्त एसएस कोठारी ने इस मामले में सरकार को सिफारिश भेजी है| इसमें कहा है कि मंत्रियों के अतिरिक्त सुविधाएं मांगने पर पाबन्दी लगाने और अधिकारियों द्वारा मांग पूरी नहीं करने के लिए सरकार से नीति बनाने के लिए कहा है| इसमें सरकार से स्पष्ट नीति और परिपत्र जारी करने के लिए कहा है|

(साभार:राजस्थान पत्रिका में दिनांक:03 जुलाई,2018 को प्रकाशित खबर)