Latest:
rajapark bachao abhiyan

नगर निगम हेरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर का बड़ा एक्शन!!गलत तथ्यों के आधार पर,स्टे हासिल कर,भूखंड संख्या 306 सिन्धी कॉलोनी पर बनी अवैध बिल्डिंग की स्टिल्ट पार्किंग और छत पर अवैध फ्लेट बनाने के मामले मे दिए जांच कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश!!

Loading

जैसा कि आपको पहले बताया गया था कि 40*60 साइज के 266.66 गज के भूखंड संख्या 306,सिंधी कॉलोनी,राजापार्क  पर  स्टे की आड़ मे अवैध निर्माणकर्ता किशोर वासवानी द्वारा स्टिल्ट फ्लोर पर भी पार्किंग की जगह फ्लेटस और छत पर भी पेंटहाउस बना दिए गए है|इस मामले मे अब बड़ी कार्यवाही करते हुए,नगर निगम हेरिटेज की महापौर मुनेश गुर्जर द्वारा उपायुक्त,आदर्श नगर जॉन और उपायुक्त सतर्कता,नगर निगम हेरिटेज को तत्काल जांच कर संबंधित रिपोर्ट महापौर कार्यालय को भिजवाने के आदेश दिए है|आपको बता दें कि इस मामले मे अब तक मुख्यमंत्री महोदय से लेकर महापौर महोदया तक कई बार इस  मामले मे हो रहे भ्रष्टाचार से अवगत करवाया जा रहा था लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की नींद नहीं उड़ रही थी|सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा भी इस मामले को गंभीर मानते हुए,निगम प्रशासन को हस्तक्षेप कर,कार्यवाही करने के आदेश दिए थे|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *